आगरालीक्स…आगरा के द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने स्व. राजकुमार सामा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन..
जिसने खुद को कभी नेता नहीं, भाजपा का कार्यकर्ता समझा। आज के समय राजनीति में जहां नेता पार्टियां बदल कर वरिष्ठ हो जाते हैं, वहीं स्व. राजकुमार सामा ने जीवन पर्यन्त एक ही पार्टी में रहते हुए न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में भी लोगों के लिए प्रेरणा बने। जूता व्यापारियों को एकजुट कर उन्होंने 1956 में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की स्थापना की। यह वक्तव्य विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में आयोजित स्व. राजकुमार सामा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धाजलि कार्यक्रम में दिए। कहा कि मुझे सामाजी का साथ और आर्शीवाद दोनों प्राप्त हुआ। सामा जी का व्यक्तित्व एक राजनितिज्ञ के लिए गुरुकुल समान है। फैडरेशन के अध्यक्ष व स्व. सामाजी के प्रपौत्र विजय सामा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सामाजी के साथ विताए संस्मरणों को याद किया।

बताया कि भारत के विभाजन के बाद सिख, सिंधी, पंजाबी, खत्री समाज के लोग लपायन कर आगरा पहुंचे तो उनकी रोजी रोटी के लिए साधन उपलब्ध करवाए। जूते के कारोबार को लोग हीन भावना से देखते थे। आज हमारे घरेलू जूता उत्पादन का बाजार 30-35 हजार करोड सालाना की है। यह पौध सामाजी द्वारा ही लगाई गई। संजय प्लेस की मार्केट उन्हीं की देन है। सामाजी जीवनपर्यन्त फैडरेशन के निर्विरोध अध्यक्ष रहे। आज उनकी पुण्यतिति पर उन्हें माला पहनाकर नमन किया गया। इस अवसर पर सामाजी के पुत्र रंजीत सामा, फैडरेशन के महासचिव नरेंद्र पुरसनानी, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सचदेवा, संरक्षक अनिल अरोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, घनश्याम रोहरा, दिलीप खूबचनदानी, संजय अरोरा, रवि कांत महाजन, अजय महाजन, टेक चंद, प्रमोद जैन, प्रदीप सरीन, प्रदीप मेहरा, अजय महाजन, राकेश महाजन, धर्मपाल कश्यप, राकेश अरोरा, भूपेश महाजन, ज्योति दिवान, हरीश वनजानी सुनील विज, नारी पहलीजानी, राजेश लालवानी, मुरलीधर पंजवानी, यश गांधी, हर्ष कपूर, रवि महाजन, सुनील बजाज परमानंद, संजय दूबे दि उपस्थित थे।