Sunday , 22 November 2026
Home agraleaks Agra MLC Election: Candidates grabbed headlines with their unique style while filing nominations on Monday…#agranews
agraleaksपॉलिटिक्स

Agra MLC Election: Candidates grabbed headlines with their unique style while filing nominations on Monday…#agranews

455

आगरालीक्स...देखें वीडियो, आगरा में एमएलसी चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों का अलग अंदाज सुर्खियों में है, कोई तांगे पर बैठकर शिक्षकों की मांग की माला पहनकर आया तो कोई दमखम दिखाने के लिए समर्थकों की भीड़ लेकर पहुंचे। जानें कितने नामांकन हुए, कल है अंतिम दिन।

यूपी विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए सोमवार को 25 प्रत्याशियों नें नामांकन फार्म जमा किए. मंडलायुक्त कार्यालय पर नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. नामांकन दाखिल करने आने वाले प्रत्याशियों का अलग अलग अंदाज सुर्खियों में रहा. निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन शर्मा तांगा में बैठकर शिक्षकों की 11 मांगों की माला पहनकर नामांकन करने पहुंचे तो वहीं सपा के दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान अपने समर्थकों का दमखम दिखाया. नामांकन जमा करने का अंतिम दिन मंगलवार 6 अक्टूबर को है.

इन्होंने किया नामांकन
सोमवार को कमिश्नरी में बनाए गए नामांकन स्थल न्यायालय आयुक्त कक्ष संख्या-4 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन आवेदन जमा किए गए जिसमें शिक्षक निर्वाचन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन शर्मा, सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, धीरज सिंह, राहुल पाराशर, मदन मोहन शर्मा, ब्रह्मजीत सिंह, चंद्र प्रकाश, रण विजय यादव, दिलीप कुमार, मोहम्मद वसीम, रामू प्रसाद आदि ने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं स्नातक क्षेत्र के लिए मानवेंद्र प्रताप सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, शशांक, अनुराग सिंह, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रघुराज सिंह, मतेंद्र सिंह गहलोत, दक्ष कुमार, राहुल गुप्ता, रुमा कुमारी ने अपने नामांकन दाखिल किए.

शिक्षक को पढ़ाने दो, बच्चों का भविष्य संवारने दो: डॉ. मदन मोहन शर्मा
आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन शर्मा ने नामांकन के दौरान फूलों की पारंपरिक माला के स्थान पर 11 शिक्षक मांगों की प्रतीकात्मक माला चर्चा का विषय रही. उनके प्रस्तावकों के हाथों में अलग-अलग शिक्षक मांगों से संबंधित तख्तियां थीं. डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षक का मूल दायित्व बच्चों को पढ़ाना और उनका भविष्य तैयार करना है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अनावश्यक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है. “शिक्षक के हाथ में किताब और कलम होनी चाहिए। शिक्षक को पढ़ाने दो, बच्चों का भविष्य संवारने दो—यही मेरी सबसे बड़ी मांग है.”
पुरानी पेंशन से लेकर मानदेय तक मुद्दे
डॉ. शर्मा के घोषणा-पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय, समान कार्य-समान सम्मान, शिक्षक सेवा-सुरक्षा, UGC से जुड़े शिक्षक हित, मदरसा एवं संस्कृत शिक्षकों के अधिकार सहित कई मुद्दे शामिल हैं. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन एवं शिकायत मंच की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शिक्षक की समस्या केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसके समाधान की नियमित निगरानी होनी चाहिए. नामांकन के दौरान अपनाए गए प्रतीकात्मक अंदाज पर डॉ. शर्मा ने कहा— “आज मैं फूलों की माला नहीं, शिक्षकों की 11 मांगों की माला लेकर नामांकन करने आया हूं. यह माला किसी व्यक्ति के सम्मान की नहीं, बल्कि शिक्षक अधिकारों के प्रति संकल्प की प्रतीक है.” उन्होंने कहा कि चुनाव का केंद्र शिक्षक, शिक्षा और शिक्षक परिवार होना चाहिए.

सपा प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम
सपा प्रत्याशियों ने भी नामांकन के दौरान अपने समर्थकों के साथ दमखम दिखाया. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शशांक यादव और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल पहले सपा कार्यालय पहुंचे. यहां से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के्र साथ नामांकन दाखिल करने कमिश्नरी पहुंचे.’ उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास भी साथ रहे.

आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी ने भी किया नामांकन, चंद्रशेखर आजाद पहुंचे
एमएलसी चुनाव में इस बार आजाद समाज पार्टी भी हाथ आजमा रही है. आगरा खंड स्नातक एमएलसी के लिए आजाद समाज पार्टी ने कासगंज के रहने वाले दक्ष प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है. सोमवार को पार्टी ध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद उनका नामांकन कराने के लिए पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे.

ई रिक्शा से भी पहुंचकर हुआ नामांकन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक आगरा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ई रिक्शा से नामांकन दाखिल करने पहुंचे. उन्होंने मतदाताओं से इस बार जागरूक होकर सही और सक्षम प्रतिनिधि चुनने की अपील की उन्होंने कहा कि यदि इस बार चुनाव में बदलाव नहीं हुआ और हमने इस बार सही विकल्प नहीं चुना तो पढ़े-लिखे स्नातकों, स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों की वास्तविक और गंभीर समस्याओं को सुनने और उठाने वाला कोई नहीं होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Akash Anand took sharp digs at the BJP, SP, and Congress in Etmadpur, Agra…#agranews

आगरालीक्स..आगरा के एत्मादपुर में गरजे आकाश आनंद. सपा को गिरगिट की तरह...

पॉलिटिक्स

Agra News: A major BSP rally is set to take place tomorrow, Sunday, in Etmadpur, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में कल बसपा की बड़ी रैली. यूपी विधानसभा चुनाव...

पॉलिटिक्स

BJP’s mega-deliberation in Mathura; strategy formulated around four key points for the 2027 UP elections

मथुरालीक्स…मथुरा में भाजपा का महामंथन. यूपी चुनाव 2027 को लेकर चार बिंदुओं...

agraleaks

Nidhi Eye Hospital Agra, Best hospital in Agra

आगरालीक्स….आगरा में आधुनिक सुविधाओं से लैस निधि आई हॉस्पिटल, मोतियाबिंद आपरेशन विश्वस्तरीय...

error: Content is protected !!