Sunday , 22 November 2026
Home बिजनेस Agr News: DM Manish Bansal visited ‘Meet at Agra’. He toured the stalls to understand the machinery and technology…#agranews
बिजनेस

Agr News: DM Manish Bansal visited ‘Meet at Agra’. He toured the stalls to understand the machinery and technology…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे मीट एट आगरा में पहुंचे डीएम मनीष बंसल. स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर समझी मशीनरी और तकनीक….चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद

आगरा के सींगना में चल रहे मीट एट आगरा में सुबह 10 बजे फेयर शुरू होने के साथ ही आगरा ट्रेड सेंटर में विजिटर्स और फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमियों, कारोबारियों एवं प्रोफेशनल्स की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर विभिन्न स्टॉल्स पर नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स और मटेरियल्स को जानने के साथ कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल ने ‘मीट एट आगरा’ का भ्रमण किया। आगरा ट्रेड सेंटर पहुंचने पर एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, फेयर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की चेयरपर्सन माला खेड़ा, पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ए.एस. राणा, उपाध्यक्ष राजीव वासन एवं राजेश सहगल और प्रदीप वासन सहित एफमेक पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने अलग-अलग एग्जिबिटर्स के स्टॉल्स पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों, फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स, मशीनरी और नई तकनीकों की बारीकी से जानकारी ली। एग्जिबिटर्स से बातचीत के दौरान उन्होंने तकनीक की उपयोगिता, उत्पादन प्रक्रिया और उद्योग में उसके इस्तेमाल के बारे में भी जाना। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से चाइना पवेलियन का दौरा कर चीन से आए एग्जिबिटर्स से मुलाकात की और उनके द्वारा प्रदर्शित मशीनरी, मटेरियल्स एवं फुटवियर कंपोनेंट्स की जानकारी ली। भारतीय और विदेशी कंपनियों की भागीदारी तथा एक ही मंच पर नई तकनीकों और कारोबारी अवसरों को उपलब्ध कराने के प्रयास की उन्होंने सराहना की। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने फुटवियर उद्योग के विकास के लिए प्रशासन एवं सरकार के स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जीएम डीआईसी शैलेन्द्र सिंह सहित एफमेक के पदाधिकारी एवं फेयर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Gold and silver become cheaper during the wedding season…#agranews

आगरालीक्स…सहालग में सस्ता हुआ सोना—चांदी. आज 6 हजार रुपये कम होकर 1.23...

बिजनेस

Agra News: Mustard oil prices are staggering—reaching ₹225 to ₹230 per litre…#agranews

आगरालीक्स…सरसों के तेल की कीमतें उड़ा रही होश. 225 से 230 रुपये...

बिजनेस

Agra News: Good news—a great opportunity to buy gold and silver before the wedding season…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, सहालग से पहले सोना—चांदी खरीदने का अच्छा मौका. आज सोना...

बिजनेस

Agra News: Amul and Mother Dairy milk prices increased by up to ₹4. New prices effective from November 12….#agranews

आगरालीक्स…अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा. 12 नवंबर से अमूल गोल्ड अब...

error: Content is protected !!