आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, 11 जोनल व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात..23 अक्टूबर को होगा आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान. 6 वीडियोग्राफी टीमें गठित, दो आईएएस अधिकारी बने चुनाव प्रेक्षक
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्रों में द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. इसके लिए कुल 11 जोनल मजिस्ट्रेट व 03 आरक्षित जोनल मैजिस्ट्रेट,27 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया है. समस्त जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का यह दायित्व होगा की वह मतदान पार्टियों को पॉलिग पार्टी प्रस्थान स्थल से मतदेय स्थल पर सुरिक्षत पहुंचायेगें तथा मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना तथा आयोग द्वारा मांगी जाने वाली अन्य सूचनायें निर्वाचन कन्ट्रोल रूम/जिला निर्वाचन कार्यालय को ससमय उपलब्ध करायेंगे.
मतदान अवधि में समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर समय से मतदान प्रारम्भ करायेंगे तथा मतदान समाप्ति के उपरान्त मतदान पार्टियों को स्ट्रांग रूम पर वापस लाएंगे. डीएम ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने हेतु राजनैतिक दलों / उम्मीदवारों द्वारा की जाने वाली बैठकों / कार्यक्रमों की वीडियोग्रॉफी की जायेगी, उक्त हेतु तहसीलवार 06 वीडियोग्राफी टीमों का भी गठन किया है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगरा खण्ड स्नातक हेतु 2002 बैच की आईएएस श्रीमती मनीषा त्रिघाटिया एवं आगरा खंड शिक्षक हेतु 2006 बैच के आईएएस अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है.