आगरालीक्स…मेरठ में एक और प्रेमी प्रेमिका को कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा. प्रेमी के साथ प्रेमिका ने सोते पति को सांप से डसवाकर ली थी जान…
नीला ड्रम हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहित को मौत की सजा सुनाने वाली मेरठ कोर्ट ने तीन दिन बाद ही दूसरे प्रेमी प्रेमिका को भी मृत्युदंड की सजा सुनाई है. मेरठ के ही चर्चित सर्पदंश हत्याकांड में रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को यह सजा सुनाई गई है. पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ पति अमित कश्यप को मार था और हत्या को सांप से काटने से हुई मौत दिखाने के लिए बिस्तर पर जिंदा सांप छोड़ दिया था. मामले में 12 गवाओं ने गवाही दी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे 12 जयवीर सिंह नागर की अदालत में मामले की सुनवाई हुई जिसके बाद रविता और उसके प्रेमी अरमदीप को मौत की सज5ा सुनाई गई.
घटना मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात की है. घटना 13 अप्रैल 2025 की है. यहां रहने वाले अमित का शव सुबह बिस्तर पर मिला था. शव के नीचे एक जिंदा घोड़ा पछाड़ सांप दबा हुआ था. अमित के शरीर पर सांप के काटने के 10 निशान भी थे. उसकी पत्नी रविता ने दावा किया कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है. हत्या को सांप से काटने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की गई थी. परिवार को भी यही बताया गया कि अमित की मौत सर्पदंश से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में हत्या की बात सामने आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना सामने आई. अमित का गला, नाक और मुंह दबाया गया था. गला दबाने से गर्दन की हायॉइड हड्डी और थायरॉइड कार्टिलेज भी टूट गई थी. जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि वारदात के 24 घंटे के भीतर रविता और अमरदीप के बीच 51 बार फोन पर बातचीत हुई थी.
फैसला सुनाए जाने के बाद अमित की मां मुनेश देवी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि बेटे को जिस तरह मारा गया, उसी तरह आरोपियों को फांसी की सजा मिली है और अब उन्हें न्याय मिला है.