आगरालीक्स…त्योहार से पहले सोना और चांदी में गिरावट जारी. तीन दिन में सोने के रेट 3 हजार और चांदी 10 हजार रुपये हुई सस्ती. जानिए अब कितनी है कीमत
त्योहार से पहले सोने—चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. करवाचौथ और धनतेरस से पहले खरीदारी करने का मौका है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 953 रुपये और चांदी 6 हजार रुपये सस्ती हुई है. तीन दिन के अंदर सोना 3200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हुई हे.
जानिए आज की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वेर्स एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये है तो वहीं एक किलो चांदी की मत 2.01 लाख रुपये हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव बना रह सकता है.