आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने गए लोग दहशत में आए, हजारों लीटर पानी जमीन में समाया।
आगरा के पालीवाल पार्क में शनिवार सुबह अचानक से सड़क धंस गई, सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया और देखते ही देखते गड्ढे का आकार भी बढ़ता चला गया। सुबह पालीवाल पार्क में टहलने आए लोग दहशत में आ गए, गड्ढे का आकार बढ़ा होने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी।
जमीन में समाया हजारों लीटर पानी
शहर में त्योहार पर पानी की किल्लत मची हुई है, ऐसे में पालीवाल पार्क में सड़क धंसने के बाद हुए गड्ढे में पानी की पाइप लाइन से पानी जमीन में जाता हुआ दिखाई दिया। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे देखकर लोग दंग रह गए, आशंका है कि गंगाजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जमीन के अंदर हजारों लीटर पानी समा गया और सड़क धंस गई।