आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा। खंदौली पहुंचने में 10 मिनट लगेगी, पांच पांटून पुल के लिए लोक निर्माण विभाग ने 62.38 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
आगरा में दयालबाग पोइया घाट से खंदौली के बीच पांटून पुल बनाया गया था, इससे दयालबाग से खंदौली पहुंचने में 10 मिनट लगते थे। रामबाग से टेढ़ी बगिया के बीच जाम में फंसने का डर भी नहीं रहता था लेकिन बारिश शुरू होते ही यमुना में पानी बढ़ने के कारण पांटून पुल हटा दिया गया था इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के पांटून पुल भी हटा दिए गए थे।
दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा पांटून पुल
दयालबाग से खंदौली के बीच पोइया घाट पांटून पुल दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा। इसके लिए 13.87 लाख का बजट जारी किया गया है। भगवान टॉकीज से खंदौली 15 किलोमीटर है और पांटून पुल बनने से तीन किलोमीटर की दूरी रह जाएगी।
पांटून पुल के लिए जारी हुआ बजट
पोइया घाट 13.87 लाख
नगला चतुरा व सिकंदरपुर दयालबाग 12.07
गिजौली व आनंदी भैरों घाट के बीच 11.59 लाख
तनौरा नूरपुर व सुरैरा के बीच 13.62 लाख
समोगर घाट 11.23