आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में एक्सीडेंट में महिला की मौत. पति के साथ बाइक से जा रही थी काम से.
आगरा के कमला नगर में दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है. यहां एक बाइक पर पति के साथ जा रही महिला की एक्सीडेंट में मौत हो गई है. महिला पांच माह की गर्भवती भी बताई गई थी. घर से निकलते ही महिला को वाहन ने रौंद दिया. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.
कमला नगर थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद क्षेत्र में राहुल रहते हैं. सोमवार शाम को वह अपनी पत्नी नील के साथ किसी काम से बाइक लेकर घर से निकले थे. घर के पास ही एक टेंपो ट्रेवलर ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें महिला नीलम की मौके पर ही मौत हो गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतका पांच महीने की गर्भवती भी बताई गई है. हादसे में उसके पति के भी चोट आई हैं. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.