आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए भाजपा और सपा में से कौन आगे
आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव के नतीजे भी आना शुरू हो गए हैं. मतगणना जारी है. पहले राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. पहले राउंड में कुल 13995 मतों की गणना हुई है जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं. इन्हें 5848 वोट मिले हैं वहीं शशांक यादव उर्फ सीटू को 5134 वोट मिले हैं. इस हिसाब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 714 वोटों से आगे हैं. राउंट टू की मतगणना जारी है.
एमएलसी स्नातक चुनाव का राउंड 1
(कुल 13995 वोटों की हुई गिनती)
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 5848 वोट
शशांक यादव उर्फ सीटू 5134 वोट
दक्ष कुमार 251 वोट
मतेंद्र सिंह गहलौत 65 वोट
अनुराग सिंह 12 वोट
अंबरीश कुमार सिंह 74 वोट
अंबरीश पाल सिंह 1374 वोट
मानवेंद्र प्रताप सिंह 47 वोट
रघुराज सिंह 22 वोट
राहुल गुप्ता 17 वोट
राहुल राज कुलश्रेष्ठ 80 वोट
रूप सिंह 14 वोट
रुमा कुमारी 129 वोट
अस्वीकृत – 928
कुल मत – 13995