आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक निजामुद्दीन से झांसी के बीच अनारक्षित होगी तो वहीं दूसरी लंबे रूट के लिए मिलेगी…जानिए टाइमिंग
रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार दिवाली व छठ पूजा को लेकर त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई अनारक्षित और लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन त्योहारों पर किया जा रहा है. अब आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे ने किया है जिसमें एक अनारक्षित होगी तो वहीं दूसरी लंबे रूट के लिए होगी.
दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन विशेष समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल दिनांक 01 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08752 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल दिनांक 02 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी।
यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन दुर्ग स्टेशन से समय 10:45 बजे प्रस्थान कर रायपुर स्टेशन पर 11:20 – 11:25 बजे, उसलापुर स्टेशन पर 13:20 – 13:30 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन पर 14:55 – 14:57 बजे, अनूपपुर स्टेशन पर 15:40 – 15:45 बजे, शहडोल स्टेशन पर 16:20 – 16:22 बजे, उमरिया स्टेशन पर 17:14 – 17:16 बजे, कटनी मुड़वारा स्टेशन पर 19:40 – 19:50 बजे, दमोह स्टेशन पर 20:50 – 20:52 बजे, सागर स्टेशन पर 22:00 – 22:05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 03:25 – 03:35 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 07:10 – 07:15 बजे, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 08:55 – 09:00 बजे ठहराव लेगी तथा निजामुद्दीन स्टेशन पर समय 11:10 बजे पहुचेगी।
वापसी में यह विशेष ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से समय 12:30 बजे प्रस्थान कर, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 14:15-14:20 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 15:10-15:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 19:50-19:55 बजे, सागर स्टेशन पर 23:50-23:55 बजे, दमोह स्टेशन पर 01:00-01:02 बजे, कटनी मुड़वारा स्टेशन पर 02:45-02:55 बजे, उमरिया स्टेशन पर 04:18-04:20 बजे, शहडोल स्टेशन पर 05:38-05:40 बजे, अनूपपुर स्टेशन पर 06:30-06:35 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन पर 07:15-07:17 बजे, उसलापुर स्टेशन पर 09:45-09:55 बजे, रायपुर स्टेशन पर 12:10-12:15 बजे ठहराव लेगी तथा दुर्ग स्टेशन पर समय 13:45 बजे पहुचेगी।
हजरत निजामुद्दीन (NZM) एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (VGLJ) के मध्य अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में सहायता मिलेगी।
गाड़ी संख्या 04412/04411 हजरत निजामुद्दीन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 04412 (हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी)
यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दिनांक 5, 6 एवं 7 नवंबर 2026 को प्रस्थान करेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 18:50 बजे रवाना होकर फरीदाबाद स्टेशन पर 19:10-19:12 बजे, पलवल स्टेशन पर 19:38-19:40 बजे, रुंधी स्टेशन पर 19:50-19:52 बजे, होडल स्टेशन पर 20:08-20:10 बजे, कोसी कलां स्टेशन पर 20:18-20:20 बजे, छाता स्टेशन पर 20:28-20:30बजे, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 22:15-22:20 बजे, फरह स्टेशन पर 22:35-22:37 बजे, राजा की मंडी स्टेशन पर 22:58-23:00 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 23:10-23:15 बजे, जाजऊ, स्टेशन पर 23:55-23:57 बजे, धौलपुर स्टेशन पर 00:58-01:00 बजे होते हुए झाँसी मंडल के मुरैना स्टेशन पर अगले दिन 01:56-01:58 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 02:55-03:00 बजे, डबरा स्टेशन पर 03:35-03:37 बजे, सोनागिर स्टेशन पर 04:04-04:06 बजे, दतिया स्टेशन पर 04:04-04:06 बजे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 06:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04411 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से हजरत निजामुद्दीन)
वापसी में यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से दिनांक 6, 7 एवं 8 नवंबर 2026 को 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दतिया स्टेशन पर 06:54-06:56 बजे, सोनागिर स्टेशन पर 07:24-07:26 बजे, डबरा स्टेशन पर 07:54-07:56 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 08:35-08:40 बजे, मुरैना स्टेशन पर 09:14-09:16 बजे, धौलपुर स्टेशन पर 10:24-10:26 बजे, जाजऊ स्टेशन पर 11:13-11:15 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 11:33-11:35 बजे, राजा की मंडी स्टेशन पर 11:43-11:45 बजे, फरह स्टेशन पर 12:05-12:07 बजे, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 12:28-12:30 बजे, छाता स्टेशन पर 12:48-12:50 बजे, कोसी कलां स्टेशन पर 12:58-13:00 बजे, होडल स्टेशन पर 13:28-13:30 बजे, रुंधी, पलवल स्टेशन पर 14:30-14:30 बजे एवं फरीदाबाद स्टेशन 14:50-14:52 पर ठहराव लेते हुए 16:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS/GSN) कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन विद्युत इंजन से किया जाएगा।