आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई मेहंदी
सेवा भारती ब्रज प्रदेश, छावनी महानगर की ओर से आयोजित मेहंदी शिविर में प्रशिक्षित बालिकाओं ने करीब 150 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी रचाई। शिविर के माध्यम से करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही बालिकाओं के प्रशिक्षण और कौशल को भी प्रोत्साहित किया गया। डिफेन्स एस्टेट, दुर्गा मंदिर स्थित सिलाई सेंटर पर करीब 100 महिलाओं को व सेवला स्थित अग्रवाल सेवा सदन में लगभग 50 महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अतिथि के रूप में डॉ. तनूजा मित्तल ने भारत माता की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और महिलाओं एवं बालिकाओं के कौशल को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। मुख्य संयोजक डॉ. मंजू स्वाति सिंघल तथा सहसंयोजक चंद्रकांता, मीरा कुशवाहा व रीना बंसल संग क्षेत्रीय लोगो में भगवान दास बंसल, कमल, संजय सिंघल, ऋषि गुप्ता, हेम सिंह पाराशर और झम्मन सिंह सहित अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही।