आगरालीक्स आगरा में पति ने पत्नी के अश्लील वीडियो मित्रों के भेजे, देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की युवती की शादी 10 साल पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। विवाद कई बार पुलिस तक पहुंचा लेकिन पति माफी मांगकर पत्नी को साथ ले गया।
22 अक्टूबर को पंखे पर लटका मिला शव
युवती के परिजनों का आरोप है कि 22 अक्टूबर की सुबह उनकी बेटी का फोन आया, उन्हें बताया कि ससुरालीजन परेशान कर रहे हैं। बेटी का शव पंखे पर दुपटटे से लटका मिला।
मोबाइल में बेटी के अश्वलील वीडियो
दामाद का वीडियो युवती के परिजनों के पास था, आरोप है कि 27 अक्टूबर को जब मोबाइल खोला तो उसमें उनकी बेटी के अश्लील वीडियो थे जिन्हें पति ने अपने मित्रों को भेजा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर बेटी पर देह व्यापार का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।