आगरालीक्स...एक नवंबर रविवार को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी. 4 शुभ योगों मे माताएं रखेंगी संतान सुरक्षा के लिए व्रत…पुष्य नक्षत्र भी इस दिन…तारों को देखने का समय भी जानें
अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखते हैं. इस बार ये व्रत 01 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन माताएं संतान की सुरक्षा, उत्तम सेहत और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और अहोई माता की पूजा करती हैं. यह व्रत सूर्योदय से प्रारंभ होकर सूर्यास्त पर समाप्त होता है. तारों को देखकर पारण किया जाता है और व्रत पूरा होता है. ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा ने बताया की अहोई अष्टमी को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक है. इस दिन पूजा के लिए आपको 1 घंटे 18 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा.
इस बार अहोई अष्टमी पर 4 शुभ योग बन रहे हैं. रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 6 बजकर 33 मिनट से शुरू होगा और 2 नवंबर को 4 बजकर 30 तक रहेगा. वहीं व्रत के दिन प्रात:काल में साध्य योग बनेगा, जो दोपहर में 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद से शुभ योग प्रारंभा होगा.
अहोई अष्टमी 2026 तारों को देखने का समय –
1 नवंबर को अहोई अष्टमी व्रत के पारण के लिए तारों को देखने का समय शाम 6 बजे है. जब आप पूजा कर लें तो तारों को देखने के बाद पारण करके व्रत को पूरा कर ले.
इस बार रवि पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग –
पूरे साल भर के इंतजार के बाद यदि लोग खरीदारी के लिए कोई दिन शुभ और अच्छा मानते हैं तो वह है दीपावली पर आने वाला पुष्य नक्षत्र.
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया की इस बार पुष्य नक्षत्र रविवार 01 नबम्वर को आ रहा है जो पूरे दिन रहेगा, इस नक्षत्र में दीपावली के त्योहार पर लोग इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं।
कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र –
31 अक्टूबर शनिवार को देर रात ब्रह्म मुहूर्त में 04:39 से शुरू होकर
01 नबम्वर रविवार की देर रात 04:30 बजे तक रहेगा।
रविवार को पड़ने के कारण ये “रवि पुष्य नक्षत्र” माना जाएगा, जो की अत्यंत शुभ माना जाता है।
राशि के हिसाब से क्या खरीदना शुभ रहेगा –
मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, सिंह – मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों को लाल चीजें खरीदना शुभ होगा। इसलिए इस राशि के जातक पुष्य नक्षत्र के दिन सोना और तांबे की खरीदारी कर सकते हैं। अनाज उम्मेद भवन शेयर टायर ट्यूब खेती खाली आने से संबंधित कार्य बिल्डिंग मटेरियल मोटर पार्ट्स का काम करने वाले व्यक्ति इन सभी चीजों का खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाएगा
कर्क, तुला और वृष राशि – कर्क, तुला और वृष राशि के जातकों को सफेद चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा। वाहन कार स्कूटर मोटरसाइकिल लैपटॉप मोबाइल फोन लग्जरियस आइटम खरीदना बहुत शुभ रहेगा
कन्या, मिथुन – कन्या और मिथुन राशि के जातकों को सौंदर्य संबंधी चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं लकड़ी चेंबर मायका प्लाई बोर्ड दबाएं खाद्य पदार्थ दवाएं खेती से संबंधित चीजें खाद बीज की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाएगा।