आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदल गया है. अब रात को और सुबह सर्दी होने लगी है. दिन का तापमान भी होने लगा कम. जानें आज का तापमान
आगरा में सर्दी ने अपनी आहट दे दी है. रात को और सुबह के समय सर्दी महसूस हो रही है. हालांकि दिन में निकल रही धूप ने तापमान बढ़ाया है लेकिन दो दिन से चक्रवात के असर के कारण दिन का तापमान कम हुआ है. देहाती क्षेत्रों में गर्म कपड़े शुरू हो गए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अब जल्द ही रात का तापमान तेजी से कम होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/10/26) 30.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/10/26) 18.4
Departure from Normal(oC) 1.4