Sunday , 1 November 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Agra College emerges as the overall champion at the university youth festival in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Agra College emerges as the overall champion at the university youth festival in Agra…#agranews

5

आगरालीक्स…आगरा में विवि के युवोत्सव में आगरा कॉलेज बना ओवरआल चैम्पियन. कॉलेज टीम को मिली ट्राफी. युवोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव (युवोत्सव) 2026-27 का रविवार को शिवाजी मंडपम् में भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, साहित्यिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने पर आगरा कॉलेज को स्व. जितेन्द्र रघुवंशी ट्रॉफी (चल वैजयंती) प्रदान की गई।

समापन समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का अभूतपूर्व वातावरण बना रहा। शिवाजी मंडपम् में आयोजित युवोत्सव विशेष रूप से युवाओं के जोश और ऊर्जा का केंद्र रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करने के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि प्रत्येक प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। हर प्रतिभागी महत्वपूर्ण है और उसकी सहभागिता ही किसी आयोजन को सफल बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवोत्सव के विजेता विद्यार्थी आगामी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयी (AIU) प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे और पदक जीतकर लौटेंगे।

इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव का सफल आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा द्वारा किया गया। उनके निर्देशन, मार्गदर्शन एवं समन्वय में विभिन्न परिसरों में प्रतियोगिताओं का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। इस बार विश्वविद्यालय द्वारा विशेष पहल करते हुए उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ सराहनीय प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

तीन दिवसीय युवोत्सव के अंतर्गत स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, सेठ पदम चंद जैन संस्थान, विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र एवं शिवाजी मंडपम् सहित विभिन्न परिसरों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में डॉ. रुचिरा प्रसाद ने तीन दिवसीय युवोत्सव की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में ललित कला संस्थान द्वारा प्रस्तुत माइम (मूक अभिनय) तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आर.बी.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

युवोत्सव के अंतिम दिन 1 नवंबर को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
स्किट प्रतियोगिता: आगरा कॉलेज ने प्रथम, सेंट जॉन्स कॉलेज ने द्वितीय तथा आर.बी.एस. कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्री चंद्रशेखर, श्री अजीत बहादुर एवं श्री पंकज सक्सेना रहे।

एकांकी नाटक प्रतियोगिता: आर.बी.एस. कॉलेज ने प्रथम, आगरा कॉलेज ने द्वितीय तथा सेंट जॉन्स कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्री चंद्रशेखर, श्री अजीत बहादुर एवं श्री पंकज सक्सेना शामिल रहे।

क्विज प्रतियोगिता: आगरा कॉलेज के सजल जैन ने प्रथम, संस्कृति भवन स्थित इतिहास विभाग के हर्षित पचौरी ने द्वितीय तथा आर.बी.एस. कॉलेज के सोनू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौखिक प्रश्नोत्तरी का संचालन प्रो. एस.के. जैन ने किया।

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता: सेंट जॉन्स कॉलेज की आयशा राशिद ने प्रथम, आर.बी.एस. कॉलेज की स्नेहा चौधरी ने द्वितीय तथा आगरा कॉलेज की इला शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा में आर.बी.एस. कॉलेज विजेता रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. नीलम मल्होत्रा, डॉ. लवलीन मल्होत्रा एवं प्रो. एस.के. चौहान रहे।

माइम प्रतियोगिता: सेंट जॉन्स कॉलेज की टीम ने प्रथम, आर.बी.एस. कॉलेज की टीम ने द्वितीय तथा ललित कला संस्थान, संस्कृति भवन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्री अनुज कृष्ण एवं श्री गौरव शर्मा रहे।

लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता: आर.बी.एस. कॉलेज की टीम ने प्रथम, आगरा कॉलेज की टीम ने द्वितीय तथा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शैली सारस्वत, सुश्री मानसी राजपूत एवं श्रीमती निधि दुबे शामिल रहीं।

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह
समापन समारोह में कुलपति प्रो. आशु रानी एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीन दिनों तक अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं सहभागिता की सराहना की गई। इस अवसर पर मंच पर प्रो. रजनीश अग्निहोत्री, डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, प्रो. शरद चंद उपाध्याय, प्रो. बृजेश रावत, प्रो. बिंदु शेखर शर्मा, डॉ. राजेश कुशवाहा, डॉ. रत्ना पाण्डेय एवं डॉ. रुचिरा प्रसाद उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. राजेश लवानियां, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. विन्नी जैन, डॉ. रचिता शर्मा, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. मनुकांत शास्त्री, प्रो. प्रतिमा गुप्ता, प्रो. रीता निगम, डॉ. निधि शर्मा एवं डॉ. पारुल महाजन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: ‘Punjab Shernies’ to showcase their strength in the Women’s Pro Volleyball League; team unveiled in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुआ वॉलीबॉल टीम ‘पंजाब शेरनीज़’ का परिचय. 11 नवंबर से...

स्पोर्ट्स

Agra Sports News: Agra’s Kho-Kho team has departed for the Junior State Kho-Kho Championship…#agranews

आगरालीक्स...आगरा की खो—खो टीम जूनियर स्टेट खो—खो चैम्पियशिप के लिए हुई रवाना....

स्पोर्ट्स

Deepti Sharma hits her second ODI century, plays an unbeaten innings of 106 runs against Zimbabwe

आगरालीक्स…आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का कमाल. वाइस कैप्टन बनते ही जड़ी...

स्पोर्ट्स

Agra News: Cricketers Supriya and Sampada selected in the UP senior women’s T20 team…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दो क्रिकेटर सुप्रिया और संपदा यूपी सीनियर महिला टी 20...

error: Content is protected !!