आगरालीक्स…आगरा में सुबह—शाम होने लगी सर्दी. तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. दिन में निकल रही धूप से अधिकतम तापमान सामान्य. जानिए दीवाली तक कैसा रहेगा मौसम
आगरा में मौसम यूं तो बदल गया है लेकिन दोपहर में निकल रही धूप से अभी भी दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि रात और सुबह सर्दी महसूस हो रही है और लोग गर्म कपड़े भी पहनने लगे हैं. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दिवाली तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा. रात का तापमान और कम हो सकता है लेकिन मौसम खुशनुमा बना रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/11/26) 31.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/11/26) 17.4
Departure from Normal(oC) NA