आगरालीक्स…आगरा में रहने वाली उपभोक्ता फोरम की महिला सदस्य की एक्सीडेंट में मौत. टक्कर के बाद कार पलटी. फिरोजाबाद में हुआ हादसा
फिरोजाबाद में बुधवार सुबह कार पलटने से आगरा की रहने वाली उपभोत फोरम की महिला सदस्या की मौत हो गई. वह खुद कार को ड्राइव कर रही थीं और आगे चल रही दूसरी कार से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद इनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त कारों को हटाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. दूसरी कार का चालक फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
जानिए पूरा मामला
आगरा के ताजनगरी फेस 1 में सोनम चतुर्वेदी रहती थीं. सोनम चतुर्वेदी 2022 से फिरोजाबाद जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की नामित सदस्या थीं. बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे सोनम अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जा रही थीं. मक्खनपुर क्षेत्र में इनकी कार आगे चल रही एक्सेंट कार से टकरा गई. आगे वाली कार द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से सोनम अपनी कार पर नियंत्रतण न रख सकीं और उनकी कार टकराने के बाद पलट गई. हादसे में सोनम चतुर्वेदी के सिर में गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.