आगरालीक्स...गोवर्धन पूजा पर गोवर्धन परिक्रमा के लिए ट्रेन से जाइए. दिवाली से लेकर भैयादूज तक आगरा कैंट से मथुरा के लिए दो मेमू ट्रेन चलेंगी. नई दिल्ली से आगरा कैंट आने वाल इंटरसिटी ग्वालियर तक जाएगी…रेलवे ने जारी की ट्रेन टाइमिंग
गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं भैया दूज के अवसर पर मथुरा में लगने वाले प्रसिद्ध मेले में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में आगरा मंडल द्वारा दिनांक 08 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का मथुरा तक विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 64625- इटावा – आगरा छावनी मेमो को मथुरा जं. तक विस्तार किया जायेगा | गाड़ी संख्या 11808 -आगरा छावनी– वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मेमो को मथुरा जं. स्टेशन से संचालित किया जायेगा
गाड़ी संख्या 64625
यह ट्रेन सुबह 10 बजे आगरा कैंट पर मिलेगी और पांच मिनट बाद यहां से रवाना होगी. यहां से राजा की मंडी, बिल्लोचपुरा, रुनकता, कीठम, दीनदयाल धाम, फरह, बाद स्टेशन होते हुए दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी. मथुरा से यह ट्रेन 12 बजकर 45 मिनट से आगरा कैंट के लिए रवाना होगी और दोपहर दो बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी.
वहीं गाड़ी संख्या 11807 आगरा कैंट से 11 बजकर 30 मिनट से जाएगी और यह ट्रेन मथुरा दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंच जाएगी. वहां से यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 5 मिनट पर आगरा के लिए मिलेगी और आगरा कैंट पर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाएगी.
नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का ग्वालियर तक विस्तार
इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 14211/14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का दिनांक 05 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक ग्वालियर तक विस्तार किया गया है, जिससे पूजा एवं मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।