आगरालीक्स…आगरा आए ‘बादल’ और ‘चेतक’. इनकी कीमत बीएमडब्ल्यू से भी ज्यादा. बटेश्वर मेले में जमा रहे अपनी धाक. कीमत सुनकर अच्छे—अच्छों को आ जाएगा पसीना
बटेश्वर पशु एवं लोक मेला 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है लेकिन इससे पहले मेले में पशुओं का आना शुरू हो गया है. राजस्थान के ऊंटों के अलावा देशभर से व्यापारी बेशकीमती नस्लों के घोड़ों को लेकर यहां पहुंच रहे हैं. इनकी कीमत इतनी है कि अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाएं. मेले में इस समय ‘बादल’ और ‘चेतक’ नाम के दो घोड़े छाए हुए हैं और यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
तीन—तीन करोड़ के बादल और चेतक
बटेश्वर मेले में आए बादल और चेतक की कीमत तीन—तीन करोड़ रुपये है. यह दोनों घोड़े अलीगढ़ से यहां पहुंचे हैं. आगरा निवासी कमल कांत त्यागी का अलीगढ़ में भारद्वाज स्टर्ड फार्म है. उनके अनुसार सफेद रंग के घोड़े का नाम बादल है जो कि 36 महीने का है और गुलजार लाइन नस्ल का है. इसकी ऊंचाई 67 इंच है, वहीं चेतक मारवाड़ी नस्ल का है और काले रंग का है. यह 30 माह का है. उनका दावा है कि मेले में इनसे बेहतर घोड़ा दिखाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा. हालांकि इनकी कीमत का दावा मालिक का है. वास्तविक खरीदार कितने की बोली लगाता है यह बात में पता चलेगा.
उनका दावा है कि मेले में इनसे बेहतर घोड़ा दिखाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। बादल और चेतक को देखने के लिए पशु प्रेमियों और घोड़ा व्यापारियों की भीड़ जुट रही है। हालांकि, तीन करोड़ रुपये की बताई जा रही कीमत पर कोई खरीदार सामने आता है या नहीं और इनकी बोली कहां तक पहुंचती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
कीमत का दावा फिलहाल मालिक का है, बाजार में इसकी वास्तविक परख खरीदार की बोली से ही होगी। उधर, राजस्थान समेत विभिन्न क्षेत्रों से ऊंट व्यापारी भी अपने पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। पशु व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। व्यापारियों को अनजान लोगों से सतर्क रहने और खानपान व लेनदेन में सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।