आगरालीक्स...घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं कुबेर की उत्तर दिशा को स्वच्छ और खुला रखें. जानें पूरी जानकारी
अपने घर में धन सम्वृद्धि भला कौन नहीं चाहता। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो कुबेर को द्वताओं का कोषाध्यक्ष कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक के अनुसार जीवन में बेहतर सम्भावनाओं की दिशा जल तत्व की उत्तर दिशा है। जिसका प्रतिनिधित्तव कुबेर करते हैं। इसीलिए दीपावली पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर को भी पूजा जाता है। धन के साथ व्यक्ति में सद्बुद्धि भी रहे इसके लिए मां लक्ष्मी के साथ गणपति और धन सुरक्षित रहे व जीवन में नए अवसर प्रात्प होते रहें इसके लिए दीपोत्सव पर कुबेर का पूजन भी का जाता है।
उत्तर दिशा खुली और हवादार होनी चाहिए। छोटे छोटे पौधे से हरियाली इस दिशा की सकारात्मकता को बढ़ाती है। इस दिशा में टॉयलेट, स्टोर, रसोई धन व जीवन में नए अवसर प्राप्त होने में दिक्कत पैदा कर सकता है। उत्तर दिशा में लाल, नारंगी, गुलाबी और पीला रंग भी जीवन की परेशानियों को बढ़ा देता है।