मथुरालीक्स…मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में मनाया गोवर्धन पर्व. मंदिर में गाय के गोबर से तैयार किया गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप
मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गिरिराज जी महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया. सुबह 10 बजे पूजा अर्चना शुरू की गई. मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पहुंच गए. पूरा परिसर गिरिराज जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा.
मंदिर के चौक में गिरिराज जी महाराज के स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस दौरान सेवायतों ने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए. इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री चढ़ाकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की.