आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंच गए हैं। 30 जिलों से कार्यकर्ता और दलित समाज के लोग महासम्मेलन में जुटे हैं।
आगरा में रविवार को जीआईसी मैदान में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंच गए हैं। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों से लोग शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सपा के दलित सम्मेलन से पीडीए को मजबूत करने की कवायद की जा रही है।