Thursday , 19 November 2026
Home बिगलीक्स SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav
बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

127

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जेन जी ने सरकार को झुका दिया। पीडीए में एक और ए जुड़ गया। बाल योगी ने सपा ज्वाइन की, कहा आगरा में भाजपा शिक्षक एमएलसी सीट तक नहीं जीत सकी।

जीआईसी मैदान पर आयोजित सपा के दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष खिलेश यादव ने कहा कि पेपर लीक क्यों कराए जा रहे हैं यह समझिए। परीक्षा कराने पर नौकरी देनी पड़ेगी, नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा, दलित समाज के लोगों को सम्मान मिलेगा इसलिए पेपर लीक करा देते हैं जिससे नौकरी ना देनी पड़े।

2600 स्कूल बंद किए
अखिलेश यादव ने बताया कि यूपी में 2600 स्कूल बंद कर दिए, इन स्कूलों में पीडीए परिवार के बच्चे पढ़ते थे। दलित समाज पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हुआ है। यूपी को कहां पहुंचा दिया 10 साल में, महिला उत्पीड़न में नंबर एक। पुलिस के लिए बहेतर ​व्यवस्था दी थी 100 नंबर को भी खराब कर दिया है।

आगरा में इलाज भी नहीं मिल पा रहा है
अखिलेश यादव ने बताया कि आगरा में तो इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है, एंबुलेंस नहीं चल रही हैं। सरकारी अस्पताल में जाने पर प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर देते हैं। 10 साल में इन्होंने सरकारी व्यवस्था को चौपट कर दिया और प्राइवेट के हाथ में इलाज की व्यवस्था दे दी है। अब अस्पतालों को भी इलाज की जरूरत पड़ने लगी है।

लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतने जा रहा है
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग धमकाते हैं वे सुन लें, इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा। कहा कि जैसे चुनाव करीब आया है, सियासत के सैलानी आ गए हैं और उनका ओटीपी कहीं और से आ रहा है। केवल ओटीपी नहीं किसी और माइक के वे लाउड स्पीकर भी बन गए हैं। सुना है कि पीडीए से इतने घबराए हुए थे कि पहले तो ये लोग पीडीए की परिभाषा बताते थे अब नए लोग भी बता रहे हैं। ये लोग पीडीए को समझ नहीं पाए हैं। वे कहते हैं कि पीडीए पलट दिए अखिलेश, लेकिन हिंदी में यह नहीं है, हिंदी में कि पलट देंगे अखिलेश, ए से आगरा भी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Ban on wedding procession on Fatehabad & MG Road Agra

आगरालीक्स आगरा में देवोत्थान से शादियों में बैंड बाजा बारात की धूम,...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 19th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में गुरुवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th November 2026

आगरालीक्स…. आगरा के न्यूजपेपरों का 19 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

बिगलीक्स

UP Assembly Elections 2027: Review of preparations for 21 districts across 5 divisions to be held in Agra tomorrow

आगरालीक्स…यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का काउंटडाउन शुरू, आगरा में कल 5 मंडलों...

error: Content is protected !!