आगरालीक्स…आगरा में सुबह शाम सर्दी बढ़ी लेकिन दिन का तापमान अभी भी सामान्य. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में सर्दी का प्रभाव धीरे धीरे बढ़ने लगा है. सुबह और शाम को ठंड होने लगी है हालांकि अभी दोपहर में निकल रही धूप के कारण तामपान सामान्य बना हुआ है. लोग भी गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिला है. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान स्थिर रहेगा. अगले सप्ताह से सर्दी का और प्रभाव देखने को मिल सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/11/26) 29.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/11/26) 17.4
Departure from Normal(oC) 2.0