आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन, गोवर्धन पूजा और गरबा रास. जिला माहेश्वरी सभा अन्नकूट महोत्सव में दिया भोजन की बर्बादी न करने का संदेश..देखें वीडियो
गाय के गोबर से बनी गोवर्धन की प्रतिमा, रोली से तिलक लगाकर खील बताशे से पूजा कर आरती उतारते पुरुष और भक्ति में रास करतीं महिलाएँ…जोर—जोर गिरिराज महाराज के उद्घोष लगते प्रांगण में मौजूद लोगों का हुजूम. मौका था रविवार शाम अखिल भारतीय जिला माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित दीपावली मिलन, गोवर्धन पूजा और गरबा रास कार्यक्रम का।

यह आयोजन जिला माहेश्वरी सभा द्वारा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में किया गया। सर्वप्रथम भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महेश वंदना की गई। अध्यक्ष संजय काहाल्या ने कहा कि आज एक छत के नीचे समाज का हर व्यक्ति खड़ा है. इसमें न कोई बड़ा है ना छोटा। हमारा प्रयास समाज को एकजुट और मजबूत बनाना है। मंत्री श्याम सुंदर माहेश्वरी और अनुज टावरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने का काम करते हैं। समाज तभी आगे बढ़ता है, जब लोग बिना किसी लालच के अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
शरद माहेश्वरी ने कहा कि आगामी दिनों में शादी समारोह शुरू हो जाएँगे, इसी को ध्यान में रखते हुए आज अन्नकूट महोत्सव से लोगों को भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि हमें उतना ही भोजन लेना चाहिए जितना हम खा सकें। यह हमारे स्वास्थ, समाज और देश के लिए लाभदायक है। इस मौके पर मनोज दुजारी, रमेश भट्टर, अनिल चांदक, विकास मोलासरिया, अजय सांवल, अशोक चांडक, किशोर गांधी, प्रियांक माहेश्वरी, संजय भट्टर, प्रदीप गांधी, कुलदीप राठी, पवन भुराडिया, युवा अध्यक्ष आदित्य टावरी, ऋषभ राठी, कामना गांधी, साधना भूतड़ा, शिप्रा माहेश्वरी, राजीव गांधी, योगेश जाजू, मुकेश बिसानी, अनुज माहेश्वरी, चंद्रेश केला, संजय चांडक, राम भूतड़ा, गिरधर राठी, आदित्य सोमानी, देवेंद्र माहेश्वरी, विनोद भूतड़ा, प्रदीप गांधी, अमित राठी आदि मौजूद थे।