आगरालीक्स…आगरा में छाने लगी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी. गुरुद्वारा गुरु का ताल में हुआ धन नानक तेरी बड़ी कमाई का नाटय मंचन. सभी को किया भाव विभोर…
आगरा नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में एक भव्य व अलौकिक लाइट एंड साउंड शो “धन नानक तेरी वडी कमाई” का आयोजन गुरुद्वारा गुरु का लाल परिसर में संत बाबा प्रीतम सिंह जी के सहयोग से किया। विशाल स्टेज व खूबसूरत लाइट साउंड का समावेश व हजारों की गिनती में मौजूद अपार जन समूह ने जयकारों के बीच इस भव्य नाट्य मंचन का आनंद लिया व जी भर के इस कार्यक्रम की तारीफ की। इस आयोजन में सुखमनी सेवा सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है कि गुरु नानक पातशाह जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, गुरुद्वारा प्रीतम सिंह, दलजीत सिंह सेतिया, राजू लूथरा आदि ने दीप प्रजरांकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद समाज के वरिष्ठजनों अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्तमान समय में समाज की आवश्यकता है। नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर तेजी से जा रही है और मोबाइल उन्हें अपनी संस्कृति समाज विरासत से दूर कर रहा है। लिहाजा ऐसे कार्यक्रम लगातार हो जिससे समाज और नई पीढ़ी अपने गुरुओं के संदेश को जाने उनके त्याग बलिदान कार्यों से सीख ले और उसे पर चलें।
मंच का संचालन कुशलता पूर्वक सुखमनी सेवा सभा के सरदार गुरमीत सिंह सेठी ने किया। अपार जन समूह ने इस खूबसूरत कार्यक्रम के लिए समूह सुखमनी सेवा सभा को बधाई दी व सभा के प्रेरणा स्रोत वीर महेंद्र पाल सिंह जी को इतनी खूबसूरत आयोजन के लिए बधाईयां दी। इस कार्यक्रम में रंगला पंजाब की रानी सिंह , स्वीटी लूथरा लवली अनिल वर्मा नवीन अरोड़ा राजीव नागरानी वह हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। अंत में संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने समूह संगत का धन्यवाद किया। पंजाबी रंगमंच पटियाला की समूह टीम को सुखमनी सेवा सभा द्वारा सम्मानित किया गया। पंजाबी रंगमंच के डायरेक्टर हरविंदर सिंह सेठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत गुरु के अटूट लंगर को समूह संगत ने बड़े प्रेम से ग्रहण किया। गुरुद्वारा गुरु का लाल के मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति में गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं संदेशों यात्राओं और विभिन्न चमत्कारों के माध्यम से समाज को दिए गए संदेश को दिखाया गया जिसमें मुख्य रूप से गुरु नानक देव जी के प्रकाश बालिका अल शिक्षा के बाद उनकी यात्राएं आदि को बहुत ही सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।