कानपुरलीक्स …वीडियो कानपुर में 4 मीटर चौड़ी सड़क पर बने पांच मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, जान बचाने को 30 फीट से कूदी महिला और 15 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत। बिल्डर सहित लापरवाही करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई।
कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में चार मीटर चौड़ी रोड पर पांच महिला राधिक अपार्टमेंट है अपार्टमेंट में फ्लैट हैं। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है। सोमवार सुबह 4.30 बजे पार्किंग में खड़े वाहनों में स्पार्किंग से आग लग गई, आग ने वाहनों के बाद पूरे अपार्टमेंट को चपेट में ले लिया, अपार्टमेंट में धुआं भरने लगा जिस समय आग लगी उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।
4.54 पर पुलिस को मिली सूचना
अपार्टमेंट में आग लगने और लोगों के फंसे होने की सोमवार सुबह 4.54 पर पुलिस को सूचना मिली, पुलिस के साथ ही दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और रात कार्य में जुट गए। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के अनुसार,
फायर सर्विस की टीमों द्वारा बिल्डिंग में फंसे 08 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 04 को उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान जितेंद्र साहू की 45 साल की पत्नी राखी साहू और अनिल कुमार बाथम के 15 साल के बेटे प्रांजल बाथम की मौत हो गई।
बिल्डर सहित लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण में पाया कि लगभग 4 मीटर चौड़ी सड़क पर बनी 5-6 मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों में स्पार्किंग से आग लगी, जो सीढ़ियों के रास्ते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। बिल्डिंग में समुचित आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कराकर जिम्मेदार बिल्डर एवं लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। केडीए उपाध्यक्ष से वार्ता कर ऐसी अनधिकृत एवं असुरक्षित इमारतों का चिन्हांकन कर संयुक्त अभियान चलाने, उन्हें सील करने तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने आमजन से अपील की है कि ऐसी असुरक्षित इमारतों में संपत्ति खरीदने से बचें, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।