आगरालीक्स आगरा में सड़क हादसे में युवक के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पर बोला धावा, संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़।
आगरा के फतेहाबाद में डॉ. मुकेश बघेल का अस्पताल है। सोमवार दोपहर में अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी। आरोप है कि एंबुलेंस ने डौकी निवासी ब्रहृमानंद के टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। आक्रोशित लोग कार और बाइक से डॉ. मुकेश बघेल के अस्पताल पहुंच गए और लाठी डंडे से तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि लोगों ने हॉस्पिटल संचालक अनिल कुमार और कर्मचारियों से भी मारपीट की।
दूसरे वाहन से लगी टक्कर
वहीं, हॉस्पिटल के निदेशक पोहप सिंह बघेल का कहना है कि एंबुलेंस मरीज लेकर जा रही थी, रास्ते में एक युवक लड़खड़ाते हुए जा रहा था, चालक ने एंबुलेंस सड़क किनारे रोक दी इसी दौरान एक कार आई और टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।