आगरालीक्स आगरा में आज सीएम योगी आएंगे, आज ईदगाह आरओबी और अर्जुन नगर में चार पहिया, व्यवसायिक वाहन प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन जारी।
मथुरा में भाजपा के चितंन शिविर में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर 3.45 बजे आगरा आएंगे। वे खेरिया एयरपोर्ट से विभव नगर स्थित फतेहाबाद से भाजपा के विधायक रहे दिवंगत छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाएंगे, वहां 20 मिनट रहेंगे इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
ईदगाह आरओबी पर आज वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा रेलवे फाटक तक लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को सड़क निर्माण का कार्य कराया जाना है। इसके लिए ईदगाह ओवर ब्रिज और अर्जुन नगर की तरफ चार पहिया व व्यवसायिक वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकल सकेंगे, लोगों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
हेल्प लाइन नंबर 9454457886