आगरालीक्स…आगरा के सराफा बाजार के जयशिव प्लाजा में लगी आग. दुकानदारों में मचा हड़कंप. सराफा की तीन गद्दियां जलीं. दमकलकर्मी भी झुलसा.
आगरा के नमक की मंडी स्थित सराफा बाजार में जयशिव प्लाजा है. यहां सराफा की कई गद्दियां हैं. मंगलवार को यहां आग लग गई जिसकी चपेट में तीन सराफा गद्दियां आ गईं जिसमें एक जलकर पूरी तरह से राख हो गई. आग लगने से दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी भी झुलस गया जिसे उपचार के लिए भेजा गया है.
आग लगने के बाद प्लाजा में उठता धुआं देख हड़कंप मच गया. लोग अपनी दुकानों से सामान निकालने के लिए दौड़ पड़े. संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मियों को आग तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.