आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी. न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा.
आगरा में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम को सर्दी अच्छी खासी होने लगी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी हैं. आगरा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. इधर हवाएं चलने से भी तापमान में कमी आई है.
मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और कोहरा भी छाने के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/11/26) 29.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/11/26) 13.9
Departure from Normal(oC) 0.0