आगरालीक्स … देश भर में गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के लिए आगरा के मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम को “मान्यता” प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
भुवनेश्वर में आयोजित 61 वीं अखिल भारतीय आॅब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजी कांग्रेस (एओजीएस-2018) के अंतर्गत गुरूवार को आगरा के मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम को “मान्यता” प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। फाॅग्सी और जाॅन हाॅप्किन्स प्रोग्राम फाॅर इंटरनेशनल एजूकेशन इन गायनेकोलाॅजी एंड आॅब्सटेट्रिक (जेएचपीआईईजीओ) मिलकर ऐसे उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित और गुणवत्तापरक मैटरनिटी होम्स को “मान्यता” प्रमाण-पत्र प्रदान करते हैं। इसमें चिकित्सकों और स्टाॅफ की मौजूदगी से लेकर साफ-सफाई, आधुनिक संसाधन, नवीनतम तकनीकें और जांचें आदि मानक देखे जाते हैं। यह मुहिम मातृत्व देखभाल के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए है। खास तौर पर प्रसूति ग्रहों में हर वो सुविधा मौजूद होनी चाहिए जिसकी एक महिला और उसके शिशु को गर्भकाल में आवश्यकता पड सकती है। अधिवेशन में आयोजित एक मंचीय कार्यक्रम के दौरान यह प्रमाण-पत्र मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम के डा. नरेंद्र मल्होत्रा और डा. जयदीप मल्होत्रा ने प्राप्त किया।
साल 2018 के लिए आगरा कीं डा. जयदीप मल्होत्रा ने संभाली डाॅक्टरों के सबसे बडे संगठन फाॅग्सी की कमान
देश में डाॅक्टरों के सबसे बडे संगठन फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेटिक एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसाइटी आॅफ इंडिया फोग्सी का फोकस इस साल एक नए विषय अदभुत मातृत्व पर होगा। इस संगठन की अध्यक्ष रहते हुए आगरा की डा. जयदीप मल्होत्रा और उनकी टीम गर्भकाल को रेखांकित करते हुए देश भर में इस विषय पर जागरूकता लाने का प्रयास करेंगी।