Friday , 20 November 2026
Home आगरा Agra News: Tulsi and Shaligram united in matrimony on Devutthana Ekadashi at the Mankameshwar Temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Tulsi and Shaligram united in matrimony on Devutthana Ekadashi at the Mankameshwar Temple in Agra…#agranews

40

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में देवउठनी एकादशी पर परिणय सूत्र में बंधे तुलसी और शालिग्राम, भक्ति भाव से निकली वरयात्रा. श्रद्धालुओं ने निभाई विवाह की मंगल परंपराएं

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर, रावत पाड़ा में तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह महिला मंडल द्वारा श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान शालिग्राम की भव्य वरयात्रा श्री मनः कामेश्वर मठ मंदिर परिक्रमा मार्ग से निकाली गई। विवाह की पारंपरिक रस्मों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तुलसी और शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में मंगल गीतों, भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विवाह की विभिन्न रस्मों में सहभागी बनकर कन्यादान, पूजन और मंगल उत्सव की परंपराओं का भावपूर्ण निर्वहन किया।

देवउठनी एकादशी पर तुलसी-शालिग्राम विवाह का विशेष महत्व
श्री महंत योगेश पुरी ने देवउठनी एकादशी और तुलसी-शालिग्राम विवाह के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तुलसी-शालिग्राम विवाह भगवान विष्णु और माता तुलसी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। सनातन परंपरा में इस विवाह को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। जो श्रद्धालु श्रद्धा और विधि-विधान से तुलसी-शालिग्राम विवाह में सहभागी बनते हैं, उन्हें भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह पर्व परिवार में सुख-समृद्धि, मंगल और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। मठ मंदिर प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि तुलसी-शालिग्राम विवाह जैसे आयोजन नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। मंदिर परिवार का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु इन आयोजनों में सहभागी बनकर धर्म और भक्ति के भाव को आत्मसात करे।
आयोजन के मुख्य यजमान राहुल गुप्ता एवं नीलिमा गुप्ता रहे। इस अवसर पर दीप्ति गर्ग, कुमकुम, अनुभा, रानी, शिमला, अन्ना, रीता, नीता, रिंकी, दीपिका, मंजू, सुषमा, अंजू, रेखा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Tulsi-Shaligram wedding held with devotion and reverence at the Balkeshwar Mahadev Temple in Agra

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ...

आगरा

Agra News: Daytime temperatures, along with nighttime ones, have begun to drop. The cold will now intensify rapidly in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात के साथ दिन का तापमान भी होने लगा कम....

आगरा

Obituaries of Agra on 20th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mehendi ceremony for the Tulsi-Shaligram wedding took place at the Mankameshwar Temple, Agra

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों और भजनों के बीच संपन्न...

error: Content is protected !!