Friday , 20 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: 5 university students selected by Mindseekers Technologies; annual package of Rs 8 lakh…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: 5 university students selected by Mindseekers Technologies; annual package of Rs 8 lakh…#agranews

2

आगरालीक्स…आगरा में विवि के पांच स्टूडेंट्स को मिला 8 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज. कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव में Mindseekers Technologies कंपनी ने किया चयन..

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से शानदार सफलता हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव में Mindseekers Technologies Pvt. Ltd. में 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये वार्षिक फिक्स्ड पैकेज तथा 2 लाख रुपये तक वार्षिक इंसेंटिव (वेरिएबल) प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 75 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से 5 विद्यार्थियों ने अंतिम चयन सूची में स्थान प्राप्त किया।

चयनित विद्यार्थियों की सूची:
भूमिका – बीसीए (BCA)
उज्ज्वल शर्मा – बीटेक (B.Tech)
गुरुकांत आनंद – बीसीए (BCA)
देवांश वर्मा – बीसीए (BCA)
विवेक सिंह – बीटेक (B.Tech)

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सीखने की भावना बनाए रखते हुए अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Video News: NCC cadets performing para-jumps from an Indian Air Force An-32 aircraft in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में इंडियन एयरफोर्स के विमान एएन—32 से पैरा जंप...

टॉप न्यूज़

Agra News: Crowds gather at the Khatu Shyam temple in Agra for ‘darshan’ since early morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए...

टॉप न्यूज़

Agra News: Student from Agra on a school trip to Rishikesh drowns in the Ganges; search operation underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से स्कूल टूर पर ऋषिकेश गया छात्र गंगा नदी में डूबा,...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police have arrested two thieves who committed a burglary in a locked house in New Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर पैतृक घर गया था परिवार. वापस लौटा तो...

error: Content is protected !!