Saturday , 21 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji will be celebrated with devotion and enthusiasm on November 24, the day of Kartik Purnima…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji will be celebrated with devotion and enthusiasm on November 24, the day of Kartik Purnima…#agranews

32

आगरालीक्स…आगरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव…गुरुद्वारा माईथान में होगा विशाल कीर्तन समागम

सिख धर्म के संस्थापक व पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर का 24 नवंबर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन आगरा के विभिन्न गुरुद्वारों में अनेक कीर्तन बहुत ही श्रद्धा भावना उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सिख समाज की नुमाइंदगी संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान की ओर से केंद्रीय तौर पर प्रकाश पर्व का गुरुद्वारा माईथान में बबीता के साथ मनाया जा रहा है। जिसका पोस्टर विमोचन शनिवार को गुरुद्वारा माई थान में किया गया साथ ही कीर्तन समागम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह वह हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि इस महान गुरमत समागम में मुख्य तौर से कीर्तन की हाजिरी भरने के लिए पीलीभीत से रागी भाई गुरप्रीत सिंह जी प्रीति मुख्य रूप से हाजिरी भरने आ रहे हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा गुरु का बाग के हजूरी रागी विक्रम सिंह,गुरुद्वारा माईथान के हजूरी रागी स्त्री सत्संग सभा व अन्य रागी जत्थे हाजिरी भरेंगे। कीर्तन दीवान की आरंभता भाई अखंड कीर्तनी जत्थे के भाई जसपाल सिंह आसा दी वार के कीर्तन के साथ करेंगे। चेयरमैन परमात्मा सिंह अरोड़ा ने बताया 24 नवंबर मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे से आरंभ होकर यह कीर्तन दीवान दोपहर 2:30 तक चलेंगे।मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा माईथान आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बीपी ऑयल मिल में की गई है। कीर्तन समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा ।साथ ही प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं व धर्म प्रेमियों की ओर से अनेक व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आगरा शहर की कर समाज की नानक नाम लेवा संगत से कीर्तन समागम में हाजिरी भरते हुए गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र सिंह वीरे, गुरदयाल सिंह बेदी, हरपाल सिंह ,मनकमल सिंह,प्रवीण अरोड़ा , राणा रणजीत सिंह,सतविंदर सिंह अमरजीत सिंह,रौनक वाधवा ,रक्षपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Congress rally in Agra; party takes aim at BJP over assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस ने भरी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हूंकार. कांग्रेस...

टॉप न्यूज़

Agra News: 5 university students selected by Mindseekers Technologies; annual package of Rs 8 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के पांच स्टूडेंट्स को मिला 8 लाख रुपये का...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: NCC cadets performing para-jumps from an Indian Air Force An-32 aircraft in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में इंडियन एयरफोर्स के विमान एएन—32 से पैरा जंप...

टॉप न्यूज़

Agra News: Crowds gather at the Khatu Shyam temple in Agra for ‘darshan’ since early morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए...

error: Content is protected !!