Sunday , 22 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Festival of Khist Raj (Christ the King) celebrated at Nishkalank Mata Mahagirijaghar in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Festival of Khist Raj (Christ the King) celebrated at Nishkalank Mata Mahagirijaghar in Agra…#agranews

2

आगरालीक्स…आगरा के निष्कलंक माता ​महागिरिजाघर में मनाया खीस्त राज (क्राइस्ट द किंग) का महापर्व. 5 हजार श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा. मोमबत्तियों की रोशनी और माता मरियम की मनमोहक झांकी ने मोहा सभी का मन

ईसाई पूजन वर्ष के समापन के पावन अवसर पर खीस्त राज (क्राइस्ट द किंग) का महापर्व आगरा में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निष्कलंक माता महागिरजाघर (सेंट पीटर्स चर्च), वजीरपुरा मार्ग में विशेष धन्यवाद मिस्सा पूजा बलिदान एवं पवित्र परमप्रसाद की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक समारोह में आगरा महाधर्मप्रान्त के 17 जिलों से लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रभु ईसा मसीह के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास प्रकट किया। हजारों विश्वासियों की सामूहिक उपस्थिति, प्रार्थनाओं, भक्तिमय गीतों और हाथों में जलती मोमबत्तियों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

समारोह का शुभारंभ आगरा के महाधर्माचार्य परम श्रद्धेय डॉ. राफी मंजलि की अगुवाई में पवित्र धन्यवाद मिस्सा पूजा बलिदान के साथ हुआ। इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में उनके साथ लगभग 75 पुरोहितों ने सहभागिता करते हुए मिस्सा अर्पित किया। इस अवसर पर आगरा के पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट डिसूजा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। धर्मबहनों, विभिन्न पल्ली समुदायों के प्रतिनिधियों और आगरा महाधर्मप्रान्त के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी पूरे भक्तिभाव के साथ इस आयोजन में भाग लिया। महाधर्माचार्य डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह संपूर्ण मानवजाति के सच्चे राजा हैं। उनका राज्य किसी सांसारिक सत्ता, धन-दौलत, पद अथवा शक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि सत्य, न्याय, प्रेम, क्षमा, करुणा और शांति की नींव पर स्थापित है। प्रभु ईसा मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से पूरी दुनिया को यह सिखाया कि वास्तविक महानता दूसरों पर शासन करने में नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा करने, दुखियों के आंसू पोंछने और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने में है।

महाधर्माचार्य ने आगे कहा कि, “यदि हम प्रभु ईसा मसीह को अपना राजा मानते हैं, तो हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेना चाहिए। हमारे हृदय में किसी के प्रति घृणा, भेदभाव, ईर्ष्या और वैमनस्य का स्थान नहीं होना चाहिए। इसके स्थान पर प्रेम, क्षमा, करुणा और भाईचारे की भावना विकसित करनी चाहिए। सच्ची आस्था केवल गिरजाघर में प्रार्थना करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक अर्थ है कि हम प्रभु की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में उतारें। गरीबों, असहायों, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा करें तथा समाज में प्रेम और शांति का वातावरण स्थापित करने में अपना योगदान दें। आज दुनिया को बांटने वाली नहीं, बल्कि जोड़ने वाली सोच की आवश्यकता है। प्रभु ईसा मसीह का संदेश किसी एक समुदाय या वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवजाति के लिए है।”

उन्होंने विश्वासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, समाज और देश में प्रेम, एकता, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक बेहतर, शांतिपूर्ण और संवेदनशील समाज का निर्माण कर सकते हैं। निष्कलंक माता महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर राजन दास ने बताया कि पवित्र मिस्सा पूजा के उपरांत पवित्र परमप्रसाद की पारंपरिक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सेंट पीटर्स कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर वजीरपुरा मार्ग एवं संजय प्लेस होते हुए निष्कलंक माता महागिरजाघर पहुंची। शोभायात्रा में महाधर्माचार्य डॉ. राफी मंजलि, पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ.अल्बर्ट डिसूज़ा, फादर जोसेफ डाबरे, संतोष डी’सा के साथ बड़ी संख्या में पुरोहितों, धर्मबहनों तथा विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

शोभायात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण था। हजारों श्रद्धालु अपने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर प्रभु ईसा मसीह की स्तुति में भक्तिमय गीत गाते हुए तथा माला विनती का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग पर श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विशेष रूप से माता मरियम की आकर्षक एवं भव्य झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुंदर सजावट से सुसज्जित इस झांकी ने सभी का मन मोह लिया। मोमबत्तियों की जगमगाती रोशनी, सामूहिक प्रार्थना और हजारों श्रद्धालुओं की एक साथ गूंजती भक्तिमय स्वर लहरियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर फादर शाजी, फादर आशीष एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों और धार्मिक गीतों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में प्रभु की आराधना करते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि प्रभु ईसाol मसीह के प्रति विश्वास और समर्पण सभी पीढ़ियों को एक सूत्र में बांधता है।

निष्कलंक माता महागिरजाघर पहुंचने पर पवित्र परमप्रसाद की विशेष आशीष प्रदान की गई। इसके साथ ही इस भव्य धार्मिक समारोह का विधिवत समापन हुआ। ईसाई धर्म में पवित्र परमप्रसाद का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसे प्रभु ईसा मसीह के शरीर और रक्त का पवित्र संस्कार माना जाता है, जो प्रत्येक विश्वासी को प्रभु के प्रेम, बलिदान और उनके साथ आध्यात्मिक एकता का अनुभव कराता है। महाधर्मप्रान्त के 17 जिलों से पधारे हजारों श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। खीस्त राज का यह महापर्व एक बार फिर प्रभु ईसा मसीह के प्रेम, त्याग, सेवा, क्षमा और मानवता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना। इस आयोजन ने न केवल ईसाई समुदाय की धार्मिक एकजुटता और आध्यात्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। ईसाई पूजन वर्ष के समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने आगामी नए पूजन वर्ष के स्वागत के लिए भी अपनी आध्यात्मिक तैयारियां प्रारंभ कीं। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी, के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने सभी मसीही विश्वासियों को आगामी रविवार से प्रारंभ होने वाले नए ईसाई पूजन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रेम, सेवा, क्षमा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही सभी के सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Congress rally in Agra; party takes aim at BJP over assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस ने भरी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हूंकार. कांग्रेस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji will be celebrated with devotion and enthusiasm on November 24, the day of Kartik Purnima…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के...

टॉप न्यूज़

Agra News: 5 university students selected by Mindseekers Technologies; annual package of Rs 8 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के पांच स्टूडेंट्स को मिला 8 लाख रुपये का...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: NCC cadets performing para-jumps from an Indian Air Force An-32 aircraft in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में इंडियन एयरफोर्स के विमान एएन—32 से पैरा जंप...

error: Content is protected !!