आगरालीक्स…आगरा के राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल में सेवा से सेलिब्रेशन का दिया संदेश. नेत्रहीन बच्चों के साथ काटा केक. साझा की खुशियां
भक्ति तथा सनातन संस्कृति की अलख जगाने में जुटी “भक्ति वेव” परिवार ने रविवार को शोर्ट फिल्म निदेशक दिनेश मंगल के सहयोग से नेत्रहीन बच्चों के साथ जन्म-दिन की खुशियां साझा कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। “सेवा से सेलिब्रेशन” का संदेश दिया। दिनेश मंगल की सुपुत्री आराध्य मंगल का जन्मदिन था। कालिंदी बिहार टेढ़ी बगिया स्थित “राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल” के बच्चों के साथ उन्होंने जन्मदिन का केक काटा तथा बच्चों की इच्छा पर पिज्जा, गार्लिक ब्रेड और पेस्ट्री काउंटर लगाया. बच्चों ने कहा पहली बार इतना टेस्टी और गरम पिज्जा खाया है।
आखों की रोशनी न होने पर भी एक बच्चे ने मोबाइल से नम्बर डायल कर दिखाया।बच्चों के सपनों,हौसलें और आगे बढ़ने के जज्बात के आगे सभी नतमस्तक थे। संस्थापक संचित गोयल व महासचिव तुषार गोयल ने भक्ति से सेवा, सेवा से परिवर्तन का संदेश देते हुए कहा कि “नेत्रहीनों के आंखों का अंधेरा तो हम खत्म नहीं कर सकते,पर इनकी जिन्दगी में रोशनी बनकर तो आ ही सकते है।” नंदकिशोर गोयल, अवधेश मंगल ,निशा मंगल , आस्था मंगल , अतुल मंगल, अंजलि गोयल ,शालिनी गोयल सात्विक मंगल व नायशा गोयल उपस्थित रहे।