आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून पुल से गुजरने पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। पुल पर दोनों तरफ बैरियर लगा दिए गए हैं जिससे पुल से भारी वाहन ना निकल सकें।
आगरा के दयालबाग में यमुना पर पोइया से खंदौली के आगरा हाथरस मार्ग के बीच में 12 दिन पहले पीपों का पांटून पुल बनाया गया है। इस पर बड़ी संख्या में वाहन निकल रहे हैं, वाहनों को आगरा से खंदौली जाने के लिए पांटून पुल का इस्तेमाल करने से रामबाग और टेढ़ी बगिया के जाम में नहीं फंसना पड़ रहा है और आठ किलोमीटर की दूरी भी कम हो गई है।
दो पहिया और हल्के चार पहिया वाहन ही निकल सकेंगे
पांटून पुल से लोडिंग और भारी वाहन भी निकलने लगे हैं, इससे पुल के असंतुलित होने की आशंका है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं। जिससे पुल से बाइक और हल्के चार पहिया वाहनों में कार ही आ जा सकें। भारी वाहन ना निकल सकें।