आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के बाद हुई प्रसादी. श्रीकृष्ण और बलराम के जयकारों से गूंजा गौशाला परिसर
आगरा के वाटर वर्क्स स्थित गौशाला प्रांगण में पिछले 10 दिन से चल रहे श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में रविवार को कंस वध की लीला का आयोजन किया गया. इसके बाद आज सोमवार को भव्य और दिव्य झाकियां क्षेत्र में निकाली गईं. करीब आधा सैकड़ा झाकियों शामिल रहीं. इससे पहले सोमवार को राधा कृष्ण की झकियों के समक्ष भगवान का भोग लगाया गया। इसके बाद लोगों को प्रसादी कराई गई।

श्याम सुंदर माहेश्वरी ने बताया कि पिछले 40 सालों से हमारा परिवार श्री कृष्ण प्रसादी का आयोजन कर रहा है। यह सुखद घड़ी हमें परमपिता परमेश्वर से जोड़े रखती है। उर्मिला माहेश्वरी ने कहा कि सौ सालों से अधिक पुरानी श्री कृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत आज प्रसादी बनवाने और लोगों को भोज करने का अवसर हमें मिला है, बड़े सौभाग्य की बात है। हम अपने आप को कृतज्ञ मानते हैं। इस मौके पर श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, गिर्राज बंसल, राम माहेश्वरी, शरद माहेश्वरी, विकास मोनासरिया, शोभित माहेश्वरी, डा. हर्ष, मंजू, साधना, संदीपा माहेश्वरी, रोबिन जैन, अतुल चौरसिया, नीरज मित्तल आदि मौजूद रहे।

