मथुरालीक्स…मथुरा में सड़क किनारे बोरे के अंदर मिली युवक की लाश. सिर पर थे चोट के निशान. हत्या कर शव फेंकने की आशंका
आगरा मंडल के मथुरा जिले में मंडी चौकी के पास मंगलवार को सड़क किनारे बोरे के अंदर एक युवक की लाश मिली है. संदिग्ध बोरा मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और बोरा को खोलकर देखा तो उसके अंदर युवक की लाश थी. उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं. हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को भी युवक के हुलिए और शव मिलने की जानकारी भेजी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है.