यूपीलीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा, मथुरा पिकनिक से लौट रही स्कूल बस का कन्नौज में एक्सीडेंट. चार बच्चों की मौत, 35 घायल
यूपी के कन्नौज में दर्दनाक और दुखदभरा हादसा हुआ है. मथुरा पिकनिक से लौट रही स्कूल बस का कन्नौज में अगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया. बस सड़क पर खड़ी हुई थी तभी आगरा की ओर से जा रहे आलू से भरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी. हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई जबकि 35 घायल हुए हैं. सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
कौशांबी स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं पिकनिक के लिए बस द्वारा मथुरा वृंदावन आएथे. यहां से सभी बस द्वारा वापस लौट रहे थे. कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सबह बस टॉयलेट के लिए खड़ी हो गई. तभी पीछे से आलू लदे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. बस में करीब 50 छात्र ओर 6 शिक्षक थे. टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है.