आगरालीक्स...आगरा में मेट्रो कर्मचारियों और आगरा कॉलेज शिक्षकों के बीच विवाद का वीडियो देखें. बिना अनुमति आगरा कॉलेज मैदान की दीवार और पट्टिका तोड़ने पर हंगामा. कार्रवाई की मांग
आगरा कॉलेज मैदान पर पट्टिका तोड़ने और दीवार तोड़ने पर गुरुवार को हंगामा हो गया. शिक्षकों का आरोप है कि मेट्रो की ओर से बिना अनुमति के ही कॉलेज के मैदान की दीवार तोड़ी है और 40 साल पुरानी लगी पट्टिका को भी तोड़ दिया है. विरोध करने पर मेट्रो कर्मचारियों ने अभद्रता की जिससे नाराज शिक्षकों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है और डीएम को भी इसकी जानकारी दी गई है.
शिक्षकों का आरोप है कि मेट्रो की ओर से आगरा कॉलेज मैदान पर बिना अनुमति के पार्किंग बनाई जा रही है. प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि बिना अनुमति के मेट्रो कर्मचारियों ने मैदान की दीवार तोड़ दी ओर 40 साल पुरानी पट्टिका को भी तोड़ दिया. इसके विरोध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दे दिया गया है.