Thursday , 26 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A grand procession will travel from Gurudwara Guru Ka Taal in Agra to Gurudwara Sis Ganj Sahib on November 29…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: A grand procession will travel from Gurudwara Guru Ka Taal in Agra to Gurudwara Sis Ganj Sahib on November 29…#agranews

2

आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल से दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक जाएगी विशाल यात्रा. 29 नवंबर को निकलेगी तिलक जंजू रख्यक यात्रा. 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष की समाप्ति पर निकल रही है यात्रा

सिख धर्म के नौवें गुरु हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 350वेे शहीदी शताब्दी वर्ष की संपूर्णता के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा गुरु का ताल संयुक्त रूप से एक विशाल तिलक जंजू रख्यक यात्रा का आयोजन कर रही है। 29 नवंबर को एक विशाल यात्रा गुरुद्वारा गुरु का ताल से दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पर जाकर समाप्त होगी।

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि इस विशेष यात्रा के लिए लगभग 1000 से अधिक की संगत दिल्ली से 28 नवंबर को ही आगरा आ जाएगी। विशेष पालकी में गुरु महाराज का स्वरूप और गुरुओं के ऐतिहासिक शस्त्र, चरण पादुकाएं और अनेक चिन्ह भी विशेष गाड़ी से आगरा आएंगे। इसके बाद 29 नवंबर रविवार को सुबह विशाल यात्रा पंज प्यारों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती में दिल्ली और आगरा की संगत संयुक्त रूप से रवाना होंगे। आगरा से मथुरा, कोसी, पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ होते हुए यह यात्रा दिल्ली के लाल किला मैदान में पहुंचेगी। यहां से पैदल चलते हुए गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पर जाकर समाप्त होगी।

इस यात्रा की तैयारी के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना व अन्य सदस्य गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचे और यहां नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं को लेकर आगरा की सिख समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह एवं दलजीत सिंह सेतिया ने बताया कि विशाल यात्रा तिलक जंजू रख्यक का मार्ग में हर जिले पर भव्य स्वागत किया जाएगा।, जिसके लिए सभी जिलों से संपर्क किया जा चुका है।

सुखमनी सेवा सभा के गुरमीत सिंह सेठी, हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया आगरा की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अपील की है कि सभी 29 नवंबर रविवार को सुबह 8:00 बजे तक अधिक से अधिक संगत को लेकर गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचे और यहां से विशाल यात्रा में शामिल होते हुए दिल्ली तक चले। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आगरा से जाने वाली संगत के लिए गुरुद्वारा शीशगंज चांदनी चौक में रात्रि प्रवास के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं जो भी व्यक्ति नगर कीर्तन के साथ जाकर दिल्ली रात्रि विश्राम करना चाहते हैं वह अपने क्षेत्र की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अवगत करा दे।

बैठक के दौरान आगरा की अनेक गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटी की पदाधिकारी भी मौजूद रहे।जिसमें रमन साहनी,बॉबी वालिया, परमजीत सिंह सरना, बॉबी आनंद,बंटी ओबेरॉय, परमजीत सिंह मक्कड़ ,प्रवीण अरोड़ा, गुरनाम सिंह अरोड़ा,बंटी ग्रोवर, नीरज सोढ़ी,रौनक सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Watch the video of the dispute between Agra Metro staff and Agra College teachers…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मेट्रो कर्मचारियों और आगरा कॉलेज शिक्षकों के बीच विवाद का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Gastric Cancer Awareness Month”, Know the Signs. Detect Early. Fight Gastric Cancer — Early Detection Can Save Lives | Dr. Bhuwanesh Sharma

आगरालीक्स…एसिडिटी की गोली से ‘दबा’ रहे हैं पेट की जलन? कहीं अंदर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : NGO ‘Soldiers of Society’ Offers 10 Free Mock Tests for Women Preparing for UPPCS Prelims in Agra

आगरालीक्स…UPPCS की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए खुशखबरी, ‘सोल्जर्स ऑफ सोसाइटी’...

टॉप न्यूज़

Agra News: Children in Agra held a march regarding women’s safety…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बच्चों ने थामी...

error: Content is protected !!