Wednesday , 17 June 2026
Home हेल्थ Bad posture cause back pain says Dr Devashish Sharma, Bone Hospital Agra
हेल्थ

Bad posture cause back pain says Dr Devashish Sharma, Bone Hospital Agra

149

आगरालीक्स…. रीढ की हडडी पहले से थी, बाद में कुर्सी बनी, ये कुर्सी बैठने लायक नहीं हैं और कमर दर्द दे रही है, बैठने, चलने और वजन उठाने के तरीके से कमर दर्द हो रहा है। आगरा के बोन हॉस्पिटल के स्पाइनल सर्जन डॉ देवाशीष शर्मा ने कमर दर्द के कारण, बचाव और इलाज पर विस्तार से चर्चा की।
बोन हॉस्पिटल प्रतापपुर, आगरा में हर रविवार को स्पाइन सर्जरी की ओपीडी चला रहे डॉ देवाशीष शर्मा जेपी हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी डिपार्टमेंट में हैं। उन्होंने बताया कि रीढ की हडडी सीधी रखनी चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं हैं। हमारे बैठने, खडे होने और झुकने की अवस्था पॉस्चर गलत होता है, इससे कमर दर्ज, पीठ में दर्द की समस्या तेजी से बढ रही है।
घंटों खडे हैं तो पैर पर भार बदलते रहें
डॉ देवाशीष शर्मा बताते हैं कि आपका जॉब घंटों खडे रहने का है तो आप बीच में ब्रेक ले लें। खडे हैं उस समय एक पैर से दूसरे पैर पर वजन डालते रहें। इससे कमर दर्द की समस्या समाप्त होगी। वहीं, इस तरह खडे हों जिससे रीढ की हडडी सीधी हो।
30 मिनट से एक घंटे बाद कुर्सी से हो जाएं खडे

d v sharma

आपका जॉब घंटों बैठे रहने का है 30 मिनट से एक घंटे के बीच में ब्रेक लें, अपनी कुर्सी से खडे हो जाएं और शरीर को खोलें। कुर्सी पर बैठते समय पीठ के निचले हिस्से को सर्पोट मिलनी चाहिए। कुर्सी ऐसी हो जिससे आपके बैक को सपोर्ट मिल सके। कार की सीट में भी बैक सपोर्ट का ध्यान रखें।
भारी वजन न उठाएं
वजन उठाने से भी कमर दर्द की समस्या हो रही है। अधिक वजन ना उठाएं, वजन उठाते समय रीढ की हडडी को न मोडें, कमर से नीचे की तरफ झुकें।
सोते समय रीढ की हडडी को रखें सीधा
सोते समय भी रीढ की हडडी को सीधा रखना चाहिए, मुलायम गददे पर ना सोएं, इससे भी कमर दर्द की आशंका बढ जाती है।
लैपटॉप और कंप्यूटर हो आंखों की सीध में
लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करते हैं तो उसकी हाइट आपकी आंख की हाइट के बराबर हो, यह कम ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे गर्दन में दर्द हो सकता है।
देखें वीडियो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: Live surgeries performed using the laparoscopic method during Surgeons’ Week in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेप्रोस्कोपिक विधि से अपेंडिक्स, पित्त की थैली और हर्निया की...

हेल्थ

Agra Live News: Agra Surgeons Association’s ‘National Surgeons Week’ begins; runs until June 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सर्जन बुजुर्ग माताओं की सेवा करेंगे. परिवार के साथ मचाएंगे...

हेल्थ

Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में ब्रह्मकुमारीज ने नशा मुक्ति को लेकर किया...

हेल्थ

Agra Live News: Gynecologists in Agra explain the causes and treatments for recurrent miscarriages#agranews

आगरालीक्स…अधिक उम्र के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कई गुना बढ़ी. आगरा में...

error: Content is protected !!