आगरालीक्स…आगरा में नौवीं के छात्र की हत्या उसके साथी ने की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में 10 वी कक्षा के छात्र को अरेस्ट किया है।
सोमवार को प्रेसवार्ता में पुलिस ने आगरा के ककुआ में नौवीं के छात्र आरिफ की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि उसके घर के पास रहने वेस्ले 10 वी के नाबालिग छात्र ने आरिफ की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। आरिफ ने आरोपी को चिप खरीदने के लिए 40 रुपये दिए थे। उसने न चिप दी और ना ही रुपए वापस किया। इसे लेकर के वार आरिफ का उससे विवाद हो गया था। इसी विवाद में आरोपी छात्र ने आरिफ को फोन कर चिप लेने कद लिए बुलाया और हत्या कर दी।
। शुक्रवार शाम को आगरा के मलपुरा के ककुआ में खेत में छात्र का शव मिलने से खलबली मच गई। छात्र के गले में एसएस स्कूल की बेल्ट थी, वह स्कूल ड्रेस पहने हुए है। आशंका है कि छात्र का बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है।
ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र
नौंवी का छात्र आसिफ (16) के पिता सलीम का बेंड का काम है। छात्र स्कूल से लौटने के बाद अपनी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने गया था। पूर्व प्रधान के खेत में छात्र का शव मिला है। पास में ही साइकिल खड़ी थी। छात्र के मुंह पर खून था। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।
तीन बजे घर से निकला था बेटा
सलीम ने पुलिस को बताया कि बेटा भाहई गांव में ट्यूशन पढ़ने जाता था। गांव का प्रदीप भी बेटे के साथ जाया करता था। दोपहर तीन बजे बेटा सही सलामत घर से निकला था। यह बोलकर गया था ट्यूशन जा रहा है। वह तो यह सोच रहे थे कि बेटा ट्यूशन पढ़ रहा होगा। उसे किसने और क्यों मार डाला। यह समझ नहीं आ रहा है। आसिफ परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी हत्या ने पूरे परिवार को हिला दिया है।