आगरालीक्स …आगरा में किसी ने डांस से धमाल मचाया तो किसी की ड्रेस को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ फैंसी ड्रेस में बच्चों ने कैटवॉक किया। शुक्रवार को होटल भावना क्लार्क, कैलाशपुरी में ब्लास्टर ग्रुप नैनीताल के ऑकवुड स्कूल द्वारा आयोजित लिटिल लीफ प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने डांस और फैंसी ड्रेस में हिस्सा लिया।
नैनीताल के ऑकवुड स्कूल की निदेशक गीतांजली आनंद व ब्लास्टर ग्रुप की निदेशक चंचल गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आशी वार्णेष्य ने गणेश वंदना और ईशरीन कौर ने स्वागत गीत गाया। लोकनृत्य के साथ ही बॉलीवुड के हिट गानों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी, दंगल दंगल से लेकर इत्ती सी खुशी पर बच्चों ने डांस किया। हाई पिच म्युजिक और तालियों की गडगडाहट के बीच एक के बाद एक डांस के कई राउंड हुए। डांस प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पेड बनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, तितली बन कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी 33 बच्चों ने हिस्सा लिया। शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 5 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में ऑकवुड स्कूल की निदेशक गीतांजली आनंद, रौली सिन्हा, प्रियांक धाकड, पंकज गुप्ता रहे। संचालन अमित सूरी, अलमास ने किया। इस अवसर पर दीप्ति चौहान (अमेरिकन किड्स), सुमन मेहता (क्लीन एन), दीक्षा आसवानी (सोइंग सीड), नीता चांदना, गौरव धवन, मानसी मेहता, फैजान आदि मौजूद थे।