आगरालीक्स… आगरा में एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव के लिए एक और कदम बढ गया है, एयरपोर्ट अर्थारिटी आॅफ इंडिया ने सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री वॉल के लिए 3 .48 करोड रुपये मंजूर कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा होली के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। इस जगह पर सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए अधग्रहित की गई जमीन की बाउंड्री वॉल की जानी है। इसके लिए 3 .48 करोड का प्रपोजल तैयार किया गया था। एयर पोर्ट अर्थारिटी आॅपफ इंडिया ने प्रपोजल को स्वकीक्रति दे दी है। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना है, इसके लिए जल्द ही टेंडर कराए जाएंगे।
तीन महीने में बन जाएगी बाउंड्री वॉल
सिविल एन्क्लेव के लिए तीन महीने में बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी की जाएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा। इसे लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) ने खेरिया एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की मांग की है। रनवे के विस्तार व अन्य कार्यो के लिए डेढ़ से दो हेक्टेअर जमीन अतिरिक्त उपलब्ध कराने की मांग की है। इस तरह करीब 4.495 हेक्टेअर जमीन खरीदी जानी है। एएआइ की टीम एक सप्ताह बाद आगरा आएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का संशोधित प्लान बनेगा। इसे शासन को भेज जरूरत के अनुसार फंड रिलीज कराया जाएगा।
यह रहेगा शिडयूल
एलाइंस एयर का 48 सीटर प्लेन 11 दिसंबर से सप्ताह में सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को उड़ान भरेगा। जयपुर से आगरा के लिए फ्लाइट सुबह 11:15 बजे उड़ान भरेगी और खेरिया एयरपोर्ट पर यह दोपहर 12:05 बजे लैंड करेगी। यहां 20 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट दोपहर 12:25 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और वहां 1:15 बजे पहुंचेगी।
ये है किराया
आगरा से जयपुर 1145 रुपये
जयपुर से आगरा 1467 रुपये
दोनों तरफ का किराया 2100 रुपये