आगरालीक्स… आगरा में तेज बारिश होने लगी है, सिकंदरा सहित कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। सुबह से बदले मौसम के मिजाज के बाद मथुरा में ओले पड रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन से चार दिन तक बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश और ओले पडने की आशंका है। बेमौसम बारिश से किसान परेशान हैं।
सोमवार सुबह धूप के बाद बादलों की गडगडाहट और बादल छाने लगे। सुबह नौ बजे के बाद शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। 10 बजे कई क्षेत्रों में बारिश होने लगी। वहीं, मथुरा में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओले पड रहे हैं।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से तेज धूप के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। इससे तीन से चार दिन तक आगरा, मथुरा सहित आस पास के क्षेत्र में बूंदाबादी, बारिश, आंधी और ओले पडने की आशंका है।
7 अप्रैल को बारिश के साथ आफत के ओले
7 अप्रैल 2018 को आगरा में आंधी के साथ बारिश और ओला गिरने से शहर में अंधेरा छा गया है, शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली सप्लाई ठप है, टोरंट की टीम बारिश और आंधी से बिजली की लाइन पर गिरे पेडों को हटाने में लगी हुई है।
आगरा में शुक्रवार को दिन में धूप के बाद शाम छह बजे से मौसम का मिजाज बदलता चला गया, रात सात बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बादलों की गडगडाहट के साथ ओले पडे। ओले का आकार बडा होने से लोग घरों में कैद हो गए। करीब एक घंटे बारिश और ओले के बाद शहर की बिजली चली गई। कई क्षेत्रों में बिजली के तारों पर पेड गिर जाने से देर रात तक अंधेरा छाया रहा। टोरंट की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है। अभी भी शहर के तमाम क्षेत्रों में बिजली नहीं आ रही है।
70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी
शाम को 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली, इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, पेड टूट कर गिर गए। आगरा का तापमान 10 डिग्री नीचे गिरकर 31 डिग्री पर पहुंच गया।
11 फरवरी को बारिश के साथ पडे ओले
11 फरवरी को आगरा में बूंदाबादी के बाद रात में ओले पडे, कई क्षेत्रों में तेज बारिश से सर्दी बढ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
रविवार रात को फतेहाबाद क्षेत्र के गढ़ कुतुबपुर बड़ोबरा एत्मादपुर अजमेरा सहित कई गांवों में बारिश के साथ ओले पडे, ओले पडने से किसान को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है।
आगरा में बादल छा गए हैं, गरज के साथ बौछार की संभावना है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन तक मौसम सर्द रहेगा, बादल छाए रहेंगे और बूंदाबादी होगी।
कई दिनों से धूप के बाद आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। 10 बजे तक धूप नहीं निकली है, मौसम विभाग का अनुमान है कि बूंदाबादी हो सकती है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, बारिश के साथ ही तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया, यह शनिवार के 26.5 डिग्री से. से पांच डिग्री से. कम था। सामान्य से यह चार डिग्री से. कम रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से. रहा, यह शनिवार के 7.8 डिग्री से. से 3.2 डिग्री से. अधिक था। सामान्य से यह एक डिग्री से. अधिक रहा।