आगरालीक्स… आगरा की महिला नेत्री कुंदनिका शर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है, भाजपा की तेजतर्रार नेत्र कुंदनिका शर्मा ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा ज्वाइन की थी, आगरा उत्तर से टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने सपा भी छोड दी थी और निर्दलीय चुनाव लडी थी। सोमवार को लखनऊ में कुंदनिका शर्मा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा ज्वाइन कराई।
सोमवार को पूर्व मेयर अंजुला माहौर के साथ कुंदनिका शर्मा लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी ज्वाइन कराई। लोकसभा चुनाव से पहले हुए बदलाव और पूर्व मेयर अंजुला माहौर की सक्रियता के बाद आगरा सीट से टिकट की दावेदारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
16 अप्रैल 2016 को भाजपा की ज्वाइन
16 अप्रैल 2016 को आगरा की भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा ने सपा पार्टी ज्वाइन कर ली, उन्हें आगरा की उत्तर विधान सभा से सपा प्रत्याशी घोषित किया गया है, भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग खुश हैं। कुंदनिका शर्मा भाजपा से उत्तर विधान सभा से चुनाव लडने के लिए दावेदारी कर रही थी, इस सीट पर कई साल से जगन प्रसाद गर्ग विधायक हैं। उनके सपा में जाने के बाद उनकी दावेदारी पक्की हो गई है।
भाजपा नेत्री कुंंदनिका शर्मा ने आगरा में विहिप नेता हत्याकांड के बाद बडा आंदोलन खडा किया था। इसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उनके खिलापफ गैर जमानती वारंट जारी हुए, लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इस प्रकरण में भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों का रुख अच्छा नहीं रहा। भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा बल्केश्वर के वार्ड से पार्षद हैं, उत्तर विधान सभा क्षेत्र कमला नगर के साथ शहर में प्रचलित हैं। वे उत्तर विधानसभा से भाजपा से दावेदारी कर रही थी, लेकिन उन्हें भाजपा आला कमान से कोई सिंगल नहीं मिला। इसी बीच सपा ने भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा से संपर्क किया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की दावेदारी का आॅफर देने पर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया।

भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा लखनऊ पहुंच गई थी। वहां उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री शिव पाल यादव ने उनके सपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की और उन्हें उत्तर विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।